सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: ब्लाक कर्मचारियों पर कमीशन की मांग का आरोप लगा प्रधानों ने ब्लाक में जड़ा ताला

एसडीएम के आश्वासन पर शांत हुए प्रधान, खोला ताला

आजमगढ। ब्लाक के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से नाराज प्रधानों ने मंगलवार को बीडीओ सहित ब्लाक परिसर के सभी कार्यालयों में बैठे कर्मचारियों को बाहर कर ताला लगा दिया। साथ ही नारेबाजी शुरू कर दी।  

प्रधान संघ अध्यक्ष पुष्पा देवी के प्रतिनिधि पंचदेव यादव ने बताया कि प्रधानों ने फैसला लिया है कि कमीशन किसी हालत में नहीं देंगे। गांव में जाे भी विकास कार्य होंगे उसे पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा। इस दौरान मौके पर पहुंचीं खंड विकास अधिकारी विमला चौधरी ने कहा कि धरना-प्रदर्शन के बारे में पहले से सूचना देनी चाहिए थी और अगर कोई कर्मचारी कमीशन मांग रहा है, तो उसकी शिकायत करें। कार्यवाही की जाएगी। इस पर प्रधानों ने कहा कि  भुगतान के लिए कमीशन मांगने की शिकायत पहले ही की गई थी, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। प्रधानों के धरना-प्रदर्शन और तालाबंदी की खबर पर दोपहर बाद पहुंचे एसडीएम लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि बजट आने के साथ सबसे पहले इस ब्लाक के प्रधानों का भुगतान करा दिया जाएगा। अगर कोई भुगतान के बदले कमीशन मांगता है तो उसके बारे में जानकारी दें। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद प्रधानों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। धरना-प्रदर्शन में रामानुज सिंह, अशोक सिंह, वकील चौरसिया, विपुल सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश सिंह, रमेश राजभर आदि मौजूद थे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं