सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: विद्युत चोरी में चार पर ‌एफाईआर, बकाया पर पांच का काटा कनेक्शन

विभाग ने अराजीबाग में 25 घरों में की चे‌किंग, तीन का बढ़ाया अ‌धिभार

आजमगढ़। शहर में बिजली चोरी पर लगाम लगाने और बकाया वसूली को लेकर विद्युत विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इस क्रम में बुधवार को भी विभाग ने अराजीबाग मुहल्ले में अभियान चलाया। जिसमें विद्युत चोरी के आरोप में चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। जबकि बकाया में पांच का कनेक्शन काटा। बकाया बिजली बिल की वसूली और चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने लिए बुधवार को शहर के आराजीबाग मोहल्ला (एसकेपी स्कूल के सामने गली) में चेकिंग अभियान चला। इस दौरान चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे चार लोग पकड़े गए, जिनके विरुद्ध सिधारी स्थित विभागीय थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई। जबकि बकाया के कारण पांच लोगों के कनेक्शन काट दिये गये। एसडीओ महेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 25 घरों की चेकिंग की गई। तीन लोगों का अधिभार बढ़ाया गया। एसडीओ ने सचेत किया कि बिना अधिकार बढ़वाए यदि एसी, सबमर्सिबल, इंडक्शन या अन्य किसी इलेक्ट्रिक उपकरण का प्रयोग करते पाया गया तो जुर्माना लगाया जाएगा। कार्रवाई में जेई अकबर अली के अलावा सुनील कुमार, सुरेंद्र प्रताप आदि थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं