सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: डीआईओएस ने जिले के विद्यालयों का किया निरीक्षण

शिक्षिका सहित एक परिचाक मिला अनुपस्थित

आजमगढ़। जिले के ‌विभिन्न विद्यालयों का बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश ‌कुमार त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक‌ शिक्षिका सहित परिचारक अनुपस्थित मिला। डीआईओएस ने बुधवार को निस्वां इंटर कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अध्यापक सीमा इलियास अनुपस्थित थीं। उपस्थिति पंजिका पर भी हस्ताक्षर नहीं बना था। प्रधानाचार्य ने दूरभाष पर बताया कि वह शीघ्र ही उपस्थित हो रही हैं। संस्था में अध्यापकों की कमी बताई गई। ऐसी स्थिति में प्रबंधक ने आठ अध्यापिका अंग्रेजी माध्यम एवं नौ अध्यापिका हिंदी के पठन-पाठन के लिए रखा है। जिनका भुगतान प्रबंधक अपने निजी स्रोतों से करते हैं। गांधी गुरुकुल इंटर कालेज भंवरनाथ के निरीक्षण में सहायक अध्यापक रविंद्र कुमार पांडेय का हस्ताक्षर नहीं बना था। प्रधानाचार्य ने बताया कि अस्वस्थ होने के कारण आकस्मिक अवकाश पर हैं। प्रधानाचार्य ने उनके नाम के कालम के सामने सीएल अंकित किया। श्री अग्रसेन इंटर कालेज में परिचारक रविकुमार चौबे अनुपस्थित मिले। बताया गया कि वे आकस्मिक अवकाश पर हैं लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया था। इस पर उन्हें भविष्य के लिए सचेत किया गया। सुशील कुमार उपस्थित होने के बाद भी हस्ताक्षर नहीं बनाए थे, जिन्हें सचेत किया गया। रसोइयों ने बताया कि उनका चार माह का वेतन नहीं मिला है। प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि बीएसए से संपर्क कर तत्काल वेतन दिलाना सुनिश्चित करें।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं