सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन रिहायशी मड़ई जली

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली के खानजहापुर स्थित भीटवा मुसहर बस्ती में अज्ञात कारण से आग लग गई। इस घटना में तीन रिहायशी मंडई जल कर राख हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह दस बजे अज्ञात कारणों से मुसहर बस्ती में आग लग गई। जिसमें पीड़ित संजय पुत्र पुरषोत्तम, गुड्डू पुत्र बाशु और पुरषोत्तम पुत्र विदेशी की रिहायशी मंडई जल गई। इस घटना में मंडई में रखे अनाज, चारपाई, तीन साईकिल, 6500 रूपये नगद और कपड़ा आदि जलकर खाक हो गए। इस घटना में कुल एक लाख से ऊपर का हुआ नुक़सान बताया जा रहा है। संजय मुसहर का कहना है। हम सब लोग धान की रोपाई करने के लिए ग‌ए थे। घर पर छोटे छोटे बच्चे थे। आग लगने पर बच्चों ने शोर मचाया। गांव के लोगों ने आग बूझाने का प्रयास किया ले‌किन तब तक सबकुछ राख हो चुका था। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान सूबेदार यादव ने हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक फूलपुर तहसील से कोई जांच अधिकारी नही पहुंचा था।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं