सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh: पति ने सो रही पत्नी के सिर पर फावड़े से वार कर की हत्या

किसी बात को लेकर पत्नी पर शक करता था पति

पत्नी की हत्या के बाद घर से फरार है हत्यारा पति

पुलिस हत्यारे प‌ति की तलाश में जुटी

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना के खलीफतपुर गांव में बीती रात पति ने सो रही पत्नी की सिर पर फावड़े से वार कर लहूलुहान कर पत्नी को मरा समझकर फरार हो गया। सुबह बच्चों की जब नींद खुली तो मां को खून से लतपथ देखा और शोर मचाया। आस-पड़ोस के लोग घर में गए और महिला को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक ‌उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही हत्यारे पति की तलाश में जुट गई। वहीं मां की मौत से चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना के खलीफतपुर गांव निवासी रामबिलास ने अपनी पत्नी मीला 45 को शनिवार की रात सोते समय फावड़े से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। पत्नी को मरा समझकर रामबिलास वहां से फरार हो गया। रविवार की सुबह बच्चों ने घायलावस्था में मां को देखा तो आस-पास के लोगों को बुलाया है। ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाने के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों का कहना है कि रामबिलास अपनी पत्नी मीला को शंका की दृष्टि से देखता था, शनिवार की रात को पत्नी से इसी को लेकर कुछ कहासुनी हुई, इसके बाद रामबिलास ने फावड़े से उसके ऊपर कई वार कर घायल कर ‌दिया और फरार हो गया। सुबह जब नींद खुली तो बच्चों ने अपनी मां को खून से लथपथ देखकर होश उड़ गए। मृतका के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मृतके बड़े पुत्र राकेश कुमार ने अपने पिता के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के ‌लिए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश मार रही है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं