सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: मारपीट की शिकायत करने थाने गया था पुत्र, घर में मां पर बदमाशों ने बोला हमला

महिला के शोर मचाने पर भागे बदमाश, जाते-जाते जान से मारने की दी धमकी

जमीनी विवाद को लेकर चल रहा है विवाद, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

आजमगढ़। बूढ़नपुर में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पी‌ड़ित जब इसकी शिकायत करने थाने गया तो घर उसकी मां को अकेला पाकर बदमाशों ने उसे भी पीटा और घर में ‌तोड़फोड़ भी की। महिला के शोर मचाने पर बदमाश वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने इस संबंध मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है।

अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिहरा बुजुर्ग गांव की रहने वाली फूलमती देवी ने बताया कि गांव के कुछ लोग जबरन घर में घुस आए। बेटे अजय ने विपक्षियों का विरोध किया तो उसे पीट दिया। तहरीर देने के लिए परिजन थाने पर चले गए। घर में अकेला पाकर विपक्षियों ने मेरे ऊपर हमला बोल दिया। दरवाजा तोड़कर घर में घुसे लोगों ने बुरी तरह मुझे पीटा। महिला ने बताया कि जब मैंने शोर मचाया तो आस-पास के लोग आ गए और बदमाश वहां से भाग गए। लेकिन जाते-जाते बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए गए। पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष से मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित महिला का कहना कि अगर गांव के लोग बीच-बचाव करने नहीं आते तो आरोपी पूरे परिवार को जान से मार देते। महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं थानाध्यक्ष रूद्रभान पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मारपीट करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं