सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: गंभीरपुर थाने के चिवटहि में नमाज के बाद हर्ष फायरिंग



पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चिवटहि में रविवार को ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज के बाद एक युवक ने  लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मजिस्द के बाहर गोली की आवाज सुनते वहां तैनात पुलिस मस्जिद की ओर भागे और युवक को गिरफ्तार कर लिया।  हर्ष फायरिंग की सूचना उच्चाधिकारी को दिया। हालांकि इस हर्ष फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।

  गंभीरपुर चौकी क्षेत्र के चिवटहि में स्थित मस्जिद में बकरीद की नमाज अता हो रही थी। नमाज अता होने के बाद लोग बाहर निकल गए थे और गले मिल एक दूसरे को बकरीद की बधाई दे रहे थे। गांव निवासी गालिब पुत्र लालमोहम्मद ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। संयोग अच्छा था कि किसी को गोली नहीं लगी। गोली चलने से मस्जिद के बाहर अफरा-तफरी मच गई। मस्जिद के बाहर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी तो वह भागकर उधर दौड़ पड़े। मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज राम निहाल ने इसकी जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को दी। उच्चाधिकारी के निर्देश पर गालिब को तत्काल गालिब को असलहा समेत उसे भी हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही सीओ सदर सौम्या सिंह, गंभीरपुर थाना प्रभारी राम प्रसाद बिंद भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किए और दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं