सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: एक प्रतिष्ठित स्कूल पर टीसी सर्टीफिकेट के लिए 800 रूपये मांगने का आरोप

 

अभिभावक महासंघ ने सीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा

आजमगढ। नगर के अतलस टैंक स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल पर टीसी सर्टीफिकेट जारी करने के लिए अभिभावकों से 800 रूपये मांगने का आरोप लगाते हुए उप्र अभिभावक संघ ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंप कार्रवाई की मांग की।
अभिभावक संघ के अध्यक्ष यूधिष्ठिर दूबे ने कहा कि अतलस टैंक पर वर्षो पुराना एक प्रतिष्ठित स्कूल अभिभावकों का तरह-तरह से शोषण कर रहा है। वर्तमान में अभिभावकों पर टीसी सर्टीफिकेट जारी करने के लिए 800 रूपये शुल्क देने का दबाव डाला जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय में एक कक्षा में लगभगक 65 से 70 बच्चे हैं, जिन्हें मात्र एक अध्यापक पढ़ाते हैं, उन्होंने कहा कि अभिभावकों से फीस के नाम पर जमकर मोटी रकम वसूली जाती है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर मात्र कोरम ही पुरा किया जाता है। इसके अलावा एक साथ तीन माह का शुल्क एडवांस लिया जाता है। जो गलत है। महासचिव गोविंद दुबे ने कहा कि उक्त विद्यालय की मनमानी के विरोध मेें कई बार शिकायत की गई। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।उन्होंने डीएम से उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि अभिभावकों के साथ न्याय नहीं हुआ तो महासंघ बड़ा आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान अरूण कुमार चौरसिया, सुजीत कुमार मिश्रा, बिट्टू राय, विवेक अग्रवाल, विशाल श्रीवास्तव, चंदन सिंह, राकेश मौर्य, मनीष तिवारी, परिजात शर्मा आदि मौजूद रहे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं