सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: एक साथ जिले में एसपी ने बदले 51 सब इंस्पेक्टर


एसपी की बड़ी कार्रवाई से महकमे में हड़कंप

आजमगढ़। जिले की कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बुधवार की देर रात महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 51 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए। पुलिस महकमे में भारी फेरबदल से हड़कंप है। 

जानकारी के अनुसार एसपी ने बुधवार देर रात सब इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण की सूची जारी की। जिसमें अश्वनी कुमार मिश्र को बदरका चौकी, विजय कुमार शुक्ला को पुलिस ऑफिस यातायात, श्रीप्रकाश शुक्ला को स्वाट टीम, सुनील दुबे को चौकी रोडवेज, रामकृष्ण सिंह को चौकी सठियांव, अखिलेश चौबे को चौकी लोहरा, प्रमोद सिंह को चौकी रासेपुर, राजेंद्र पटेल को चौकी पकड़ी, सौरभ त्रिपाठी को चौकी बोगरिया, शिवसागर यादव को चौकी गंभीरपुर, नवल किशोर को चौकी फरिहां, उमाकांत को चौकी रसीदगंज, राजेश कुमार को चौकी अजमतगढ़, विजय नरायण पांडेय को चौकी माहुल, प्रदीप राही को चौकी इमिलिया, धीरेंद्र बहादुर सिंह को चौकी कचहरी, गोपाल मौर्या को चौकी महुला, जगदीश प्रसाद को सेमरी, बेचू यादव को चौकी बड़सरा खालसा भेजा गया है। इसी तरह से राम निहाल वर्मा को थाना कंधरापुर, अजय प्रताप सिंह को थाना रानी की सराय, ओम प्रकाश सिंह को थाना मेंहनगर, शंकर यादव को कोतवाली जीयनपुर, अनुज पांडेय को थाना कंधरापुर, गोपाल जी को थाना बरदह, राजेंद्र कुमार को थाना सिधारी, प्रमोद यादव को थाना कप्तानगंज, ओंकारनाथ पांडेय को थाना गंभीरपुर, हरिश्चंद्र को थाना पवई, विपिन कुमार सिंह को कोतवाली फूलपुर, कमला सिंह यादव को थाना बरदह, श्याम सिंह को थाना बिलरियागंज पर नई तैनाती दी गई है। वहीं आकाश कुमार को थाना रानी की सराय, राजबहादुर को थाना गंभीरपुर, मनोज विश्वकर्मा को कोतवाली देवगांव, जफर खां को थाना कंधरापुर, सूरज चौधरी को कोतवाली देवगांव, मेहरे आलम को थाना सिधारी, उमेश चंद्र को थाना अतरौलिया, सुल्तान सिंह को थाना महराजगंज, प्रभात पाठक को थाना अतरौलिया, रामकृपाल सोनकर को थाना तहबरपुर, सुरेंद्र नाथ व रमाशंकर को थाना अहरौला, अजीत सिंह को तरवां, मदन गुप्ता व उमाकांत को जीयनपुर, सुबोध कुमार व रतन कुमार को थाना कंधरापुर, परमहंस सिंह को थाना दीदारगंज व जयप्रकाश को थाना पवई भेजा गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं