सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

Azamgarh: चेकिंग अभियान में 409 वाहनों का चालान व 01 वाहन सीज

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के दिशा निर्देश पर गुरूवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में चलाए गये अभियान में पूरे जिले में 409 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही एक वाहन सीज कर दिया गया।

  आजमगढ़ की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में चलाए गए अभियान में गुरूवार को जनपद के कुल 71 स्थानों पर 1774 वाहनों को चेक किया गया। जिसमें बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने व नवयुवकों द्वारा मोटरसाईकिल पर तीन सवारी चलने तथा बिना हेलमेट के चलने वाले 409 वाहनों का चालान तथा थाना अहरौला से 01 वाहन को सीज किया गया। एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपके शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग आपका सिर होता है जिसको सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट पहनने की जरूरत होती हैं। इसलिए बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें, साथ ही या‌तायात नियमों का पालन करें।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं