सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: 25 रुपए खर्च कर हर घर तिरंगा अभियान में हों शामिल

कल से जिले के हर डाकघरों से मिलना शुरू हो जाएंगे राष्ट्र ध्वज

फूलपुर। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की घोषणा की है। अभियान के तहत प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपने-अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की है।

'हर घर तिरंगा' अभियान में डाक विभाग द्वारा हर घर तिरंगा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। फूलपुर डाक ‌निरीक्षक ईशान देव ने बताया कि एक अगस्त से प्रधान डाकघर सहित ग्रामीण इलाकों में स्थित डाकघरों में बिक्री के लिए तिरंगा उपलब्ध रहेगा। जिसे मात्र 25 रुपए में खरीदा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत प्रधान डाकघर सहित कस्बों में स्थित डाकघरों में एक सेल्फी पॉइंट (राष्ट्र ध्वज एवं स्वतंत्रता संग्राम पर जारी डाक टिकटों और विशेष आवरणों के फिलेटली फ्रेम के साथ) भी बनाया जाएगा। लोगों को सेल्फी लेने के बाद #indiapost4Tiranga और #HarGharTiranga हैशटैग के साथ इंडिया पोस्ट और अमृत महोत्सव हैंडल को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सोशल मीडिया पर अभियान के साथ-साथ डाककर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जुड़ने और तिरंगा फहराने के लिए डाक कर्मी अपने परिजनों और परिचितों को प्रेरित भी करेंगे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं