सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बड़कई गैंग पर एसपी ने‌ किया 25-25 हजार का ईनाम घोषित

छह सदस्य है शामिल इस गैंग में, सूचीबद्ध हुआ गैंग

आजमगढ़। जिले में अपराधियों का एक और गैंग सूचीबद्ध किया गया है। इस गैंग में छह सदस्य शामिल है। जिसे बड़कई गैंग नाम दिया गया है। इसके साथ ही इसका कोड डी-94 निर्धारित किया गया है। मंगलवार को ही एसपी ने इस गैंग के सदस्यों पर 25-25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जहानागंज क्षेत्र में लूट, डकैती व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के गैंग को सूचीबंद्ध किया गया है। इस गैंग को बड़कई गैंग नाम दिया गया है और इसका कोड नंबर डी-94 निर्धारित किया गया है। इस गैंग का मुखिया मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर कोलौरा गांव निवासी बड़कई उर्फ अभय है। इसके द्वारा एक गैंग बना कर आजमगढ़ जनपद में लूट, छिनैती व डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इस गैंग के सदस्यों में चंदन यादव निवासी सुल्तानपुर कोरौला थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ, अवधराज निवासी सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ, अजय यादव निवासी कयानपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ, रोहित यादव निवासी भीखमपुर थाना जहानागंज, मनोज यादव निवासी श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज व हरेंद्र यादव निवासी मानपुर चिरकुटहा थाना सरायलखंसी जिला मऊ शामिल है। एसपी ने मंगलवार को ही बड़कई गैंग के इन छह सदस्यों पर 25-25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं