सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: नेशनल हाईवे-233 पर खड़ी ट्रक का सात पहिए और बैट्री खोल ले गए चोर

आठवां पहिया खोलने के दौरान ट्रक मालिक के भाई की खुल गई नींद

चोरों ने बंधक बनाकर सिर पर ईंट तान करा दिया शांत

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के एनएच 233 पर खड़ी एक नई ट्रक के सात पहिए व दो बैट्री चोर खोल ले गए। तीन दिन पूर्व ही 22 जुलाई को ट्रक खरीदी गई थी और सोमवार को उसका पूजन होना था। नेशनल हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी खौफ बदमाशों में नहीं रह गया है। आठवां पहिया खोलते समय उसमें सो रहे मालिक के भाई की नींद टूटी और उन्होंने शोर मचाया तो उन्हें बंधक बनाकर सिर पर ईंट तान दी। 

घटना भोराजपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे-233 पर हुई। गांव के रणविजय यादव ने जयपुर, राजस्थान से 28 जुलाई को 22 चक्के का ढाला ट्रक खरीदा है। उन्होंने शनिवार की शाम की शाम धुलाई करवाकर ट्रक को अपने गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर खड़ा कर दिया। सोमवार को पूजा के बाद उसका संचालन करना था। ट्रक की सुरक्षा के लिए उसमें रणविजय के भाई दुर्गविजय यादव सो रहे थे। इस दौरान ट्रक से आए चोर गाड़ी के सात पहिए और बैट्री खोल चुके थे। चोर आठवां पहिया खोल रहे थे कि खटपट की आवाज पर दुर्ग विजय की नींद खुल गई। उन्होंने चोरों का विरोध किया तो एक चोर ने उन्हें पकड़ लिया और सिर पर ईंट तान दी। पहिया और बैट्री खोलने के बाद जैक छोड़कर सौ मीटर की दूरी पर खड़े ट्रक पर लादकर सभी चोर अंबेडकर नगर की ओर फरार हो गए। दुर्ग विजय ने बताया कि जब नींद टूटी तो शोर मचाया, लेकिन तब तक एक चोर ने बंधक बना लिया। ट्रक मालिक रणविजय यादव ने पुलिस को सूचना दी, तो थाना प्रभारी रुद्रभान पांडेय ने रात में ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उसके बाद लोहरा स्थित टोल प्लाजा पर खड़े ट्रकों की तलाशी ली, लेकिन तक ट्रक सवार चोर दूर जा चुके थे। रणविजय यादव ने बताया कि लगभग साढ़े तीन लाख का सामान चोरी हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नेशनल हाईवे पर लगे अधिकतर सीसीटीवी कैमरे खराब हैं, जिसकी वजह से किसी भी घटना का पर्दाफाश नहीं हो पाता।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं