सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शिक्षक समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना 21 को

बैठक में धरने को सफल बनाने का किया आह्वान

आजमगढ़। डीएवी इंटर कालेज सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान 21 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर होने वाले एक दिवसीय धरने को सफल बनाने पर चर्चा की गई। संचालन जिला मंत्री लव कुमार ने किया।

प्रांतीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय में 21 जुलाई को नौ सू़त्री मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा। धरने में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह मौजूद रहेंगे। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने-अपने विद्यालयों की समस्याओं को एकत्र कर 15 जुलाई तक जिलामं़त्री को दे दें। अपने विद्यालय के शिक्षकों की सदस्यता प्राप्त कर जमा कर दें। इस दौरान तदर्थ शिक्षकों के विनयमितीकरण की समस्या सहित मूल्यांकन के बकाया भुगतान पर भी चर्चा की गई। अंत में संचालन कर रहे जिलामंत्री लव कुमार ने 21 के धरने में शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच इसे सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर विनय कुमार ंिसह, जितेंद्र पांडेय, उग्रसेन ंिसह, अनिल कुमार राय, रामजनम, सुबाष चंद्र, अखिलेश कुमार, बालचंद यादव, अरविंद राय, जयनारायण पांडेय, रवि कुमार राय, रामाश्रय सिंह, दान बहादुर यादव, विष्णु, विजय पाल आदि शिक्षक उपस्थित थे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं