सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: पुलिस बन प्रधानाध्यापक के बैंग से 18 हजार लेकर बदमाश फरार





मचा हड़कंप, आलाधिकारी सहित मौके पर पहुंची एसओजी की टीम

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा गांव के पास पुलिस बनकर बाइक से आए बदमाशों ने एक प्रधानाध्यापक से उसके बैग में रखे 18 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाध्यापक के बयान के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई।

 जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी राजदेव सिंह पुत्र स्व. कतावारु सिंह हरैया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चिलबिली दान चिलबिली में प्रधानाध्यापक हैं। सोमवार की शाम जीयनपुर बाजार गए थे, जीयनपुर बाजार से सामान लेकर बाइक से घर वापस आ रहे थे। कसड़ा आईमा गांव के पास बाइक से एक बदमाश पीछा करते आया और कहने लगा मैं कब से चिल्ला रहा हूं आपको सुनाई नहीं दे रहा है। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने अपनी बाइक रोक दी, पीछा कर रहे बदमाश ने कहा मैं पुलिस हूं, डिग्गी मैं क्या है खोलकर दिखाइए। प्रधानाध्यापक ने जब मना किया तो बदमाशों ने कड़ाई से डिग्गी खोलने को कहा। इस पर प्रधानाध्यापक बोले डिग्गी में कुछ नहीं है साबुन और अन्य सामान बाजार से लेकर आ रहा हूं। इसके बाद एक बदमाशा ने प्रधानाध्यापक से उनका नाम और पता, क्या करतें आदि पूछा। प्रधानाध्यापक ने सब बता दिया। इसके बाद डिग्गी और प्रधानाध्यापक की बदमाशों ने तलाशी ली और बैग में रखा 18 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।इसकी सूचना प्रधानाध्यापक राजदेव सिंह ने पुलिस अधीक्षक को फोन पर दी। पुलिस अधीक्षक ने तुरंत सूचना जीयनपुर कोतवाली को दी। मौके पर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय, सीओ सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला, एसओजी टीम पहुंची और पूछताछ कर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है । वही जीयनपुर कोतवाली में राजदेव सिंह ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ तहरीर दी है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है ‌।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं