सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर में चालक की मौत, 15 घायल


घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा उपचार

बरदह। जिले में बुधवार को प्रयागराज जा रही रोडवेज बस और ट्रक की बरदह थाना के जिवली बाजार में आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जबकि बस चालक की मौत हो गई, घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस डिपो की बस बुधवार की भोर में गोरखपुर से चल कर आजमगढ़ आजमगढ़ होते हुए प्रयागराज जा रही थी। सुबह लगभग छह बजे बस बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार के पास ही पहुंची थी कि जौनपुर की तरफ से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक, बस के परिचालक के अलावा रोडवेज बस में तैनात 13 यात्री भी घायल हो गए। वाहनों के टक्कर के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से बाहर निकालने की कवायद में जुट गए। इस बीच बरदह थाना और जौनपुर जिले की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल रवाना किया गया। गंभीररुप से घायल बस चालक धर्मेंद्र दुबे (40) निवासी डुगावले थाना सरायनई जिला प्रयागराज को तत्तकाल जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान दिन में एक बजे के लगभग उसकी मौत हो गई। वहीं घटना में घायल बस परिचालक रंजीत (37) पुत्र छेदी लाल टेनुआ थाना शंकरगढ़, ट्रक चालक व तीन अन्य यात्रियों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। अन्य यात्रियों को मरहम-पट्टी के बाद छोड़ दिया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं