सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: थाना समाधान दिवसः भू‌मि विवाद रजिस्टर न दिखाने पर 12 लेखपालों का रोका वेतन

थाना समाधान दिवस, डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्या

आजमगढ़। शनिवार को थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी विशाल भाद्वाज ने जिले के विभिन्न थानों पर पहुंच फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सरायमीर में 12 लेखपालों द्वारा भूमि विवाद र‌जिस्टर न दिखा पाने पर सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही थाने पर आए मामलों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी। 

  शनिवार को थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज थाना रानी की सराय पहुंचे। जहां उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना। एक मामले का निस्तारण किया। साथ ही अन्य मामलों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम सरायमीर में पहुंचे, फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद लेखपालों को राजस्व ग्रामवार भूमि विवाद रजिस्टर प्रस्तुत करने के निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर लेखपाल रामअजोर यादव, धर्मजीत तिवारी, उमेश कुमार, चंद्रभान राम एवं प्रमोद पांडेय ने राजस्व ग्रामवार भूमि विवाद के रजिस्टर प्रस्तुत किया। साथ ही  रजिस्टर में दर्ज अभिलेखों को जिलाधिकारी को अवलोकित कराया। डीएम ने लेखपाल सूर्यनाथ पांडेय, दिनेश कुमार, सुरेंद्र यादव, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, रणधीर सिंह, सत्येंद्र नाथ मिश्र, हरेंद्र पासवान, कुंजीलाल, राहुल कुमार सिंह, शैलेश कुमार यादव, अजय कुमार गुप्त एवं देवेंद्र पाल द्वारा भूमि विवाद रजिस्टर प्रस्तुत नही करने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं