सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सागर पैलेस में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत

आधुनिक सुविधा से सुसज्जित मैरिज हॉल से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर ठेकमा। क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘सागर पैलेस’ मैरिज हॉल में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत की गई। मैरिज हॉल के संस्थापक राम प्यारे राय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। क्षेत्र में पहले विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सागर पैलेस के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को एक सुसज्जित और व्यवस्थित स्थान मिल गया है, जहां विवाह, मांगलिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। सागर पैलेस के संचालन से क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में भी एक अहम पहल हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को काम के अवसर मिलेंगे। ज्ञात हो कि 22 जुलाई 2024 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। निरंतर प्रयासों के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और 11 फरवरी 2026 को गृह प्रवेश के साथ इसे औपचारिक रूप ...

Azamgarh: 125 किलो गांजे और साथ तीन आरोपी गिरफ्तार


पांच जिलों में करते थे गांजा सप्लाई

आजमगढ़।  जिले की पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिले की पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से 125 किलो गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे की कीमत 10 लाख रूपए से अधिक है। यह गिरोह पांच जिलों में गांजे की सप्लाई करता था। इन जिलों में आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया और मऊ जिले में सप्लाई करते थे। गांजा तस्कर 25 हजार का इनामी है और पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। आरोपी राकेश यादव उर्फ सोनू यादव अपने घर के अहाते में भूसे में गांजे का छुपाकर रखा था। 

सिधारी थाने और स्वाट टीम की संयुक्त छापेमारी में यह बरामदगी हुई है। पहुंची पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस ने जब आरोपी के घर में छापा मारा तो भूसे के ढ़ेर में छिपाकर रखा 49 पैकेट गांजा बरामद किया, जिसका वजन 125 किलो है।आजमगढ़ जिले में अन्तर्जनपदीय गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार। एसपी सिटी शैलेद्र लाल ने बताया कि राकेश यादव उर्फ सोनू जो पहले से ही गांजा बेंचने का धंधा करता है। आरोपी की तलाश लगातार पुलिस कर रही थी। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ है। आरोपी रामनयन पर जिले के एसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। यह तीन थानों में वांटेड था। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के पास से गांजे के साथ तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोपियों में राकेश यादव की भी तलाश की जा रही है। एसपी सिटी का कहना है कि इन आरोपियों के लिंकेज की भी जानकारी की जा रही है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार यह गांजा उड़ीसा से आ रहा था। आरोपियों में अभियुक्त सूर्यभान यादव, पुत्र बालचन्द्र यादव, रामनयन पुत्र समई, और शिवप्रकाश विश्वकर्मा उर्फ छोटू पुत्र श्यामलाल जौनपुर के रहने वाले हैं। यह अन्तर्जनपदीय गिरोह है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं