सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: सीबीएसई 12वीं में सेंट जेवियर्स के बच्चों का रहा दबदबा



सेंट जेवियर्स के अभिनय सिंह 97.6 अंक पाकर किया जिला टॉप

प्रांजल दूसरे और प्रत्यक्षा रहीं तीसरे स्थान पर

आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने शुक्रवार के 12वीं के नतीजे घोषित किए। बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर सुबह से ही छात्रों में उत्सुकता देखने को मिली। नतीजे जानने के लिए बहुत से छात्र विद्यालय पहुंच गए तो वहीं ज्यादातर छात्र मोबाइल व कंप्यूटर पर जुटे नजर आए। सुबह 10 बजे के लगभग 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। इस बार टॉप-10 की सूची में सेंट जेवियर्स स्कूल का दबदबा रहा। टॉप टेन 12वीं की सूची में सेंट जेवियर्स एलवल के अभिनय सिंह ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप पर रहे तो सेंट जेवियर्स सम्मोपुर के प्रांजल सिंह 97.4 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे और और प्रत्यक्षा तिवारी 97.2 प्रतिशत अंक पांकर तीसरे स्थान पर रहीं।

जिला कोआर्डिनेटर नीलेश श्रीवास्तव ने टॉप-10 की सूची जारी की। इसमें इस बार भी छात्राओं की अपेक्षा छात्रों की संख्या ज्यादा रही। पहले स्थान पर सेंट जेवियर्स के अभिनय सिंह (97.6), दूसरे, तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर सेंट जेवियर्स सम्मोपुर के प्रांजल यादव (97.4), प्रत्यक्षा तिवारी (97.2), मो. अकीब अशरफ (97) व अकक्षिता चतुर्वेदी (96.8) प्रतिशत रही। छठे स्थान पर क्रॉस बेली इंटरनेशनल स्कूल सठियांव के सिद्धार्थ मौर्या (96.2), सातवें स्थान पर सेंट जेवियर्स एलवल के इशान मिश्रा (95.8) व सेंट जेवियर्स सम्मोपुर की कोमल सिंह (95.8) प्रतिशत रहे। आठवें स्थान पर सेंट्रल पब्लिक स्कूल की गार्गी शुक्ला (95.2), नौवें स्थान पर ईशान पब्लिक स्कूल के त्रिपुरारी यदव (95), 10वें स्थान पर सेंट जेवियर्स एलवल की आदित्या सिंह (94.9), आयुष कुमार सोनकर (94.8) व सर्वोदय पब्लिक स्कूल की अनुवर्तिका श्रीवास्तव (94.8) शामिल हैं। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए जिले में 4682 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं