सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: एसपी ने ढाबे पर की छापेमारी, शराब पीते मिले 112 के सिपाही

सभी सिपाहियों को एसपी ने किया निलंबित

नशे में मिले कुछ ग्राहक, ढाबा किया सीज

निजामाबाद थाने के बनगांव का मामाला

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बनगांव स्थित एक ढाबे पर एसपी ने बीती रात अचानक छापा मारा। इस दौरान ढाबे पर यूपी 112 के सिपाही शराब पीते मिले। इसके अलावा कुछ और ग्राहक भी नशे में थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने ढाबा सीज करने के सा‌‌थ ही 112 कर्मियों को मेडिकल मुआयने के लिए अस्पताल भेज दिया। शराब की प‌ुष्टि पर एसपी ने सिपाहियों को निलंबित कर दिया।

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार के समीप अमन ढाबा एंड रेस्टोरेंट है। रविवार की देर रात पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य उसी रास्ते से गुजर रहे थे। ढाबे के बाहर यूपी 112 का वाहन खड़ा देखा तो अपनी गाड़ी रुकवा दी। इसके बाद एसपी सीधे ढाबे के अंदर घुस गए। ढाबे के अंदर यूपी 112 पर तैनात सभी पुलिसकर्मी शराब का सेवन कर रहे थे। वहीं कई अन्य ग्राहक भी नशे में धुत थे। एसपी ने वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों को गाड़ी में बैठाकर मेडिकल के लिए भेजा जहां तीनों के शराब के सेवन की पुष्टि की गई। इसके बाद सोमवार देर रात मामले में कप्तान अनुराग आर्य ने तीनों को निलंबित कर दिया है। वहीं ढाबे को तत्काल प्रभाव से सीज कर संचालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं