सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: सर्पदंश से 11वीं के छात्र की मौत, स्कूली बैग में छिपा था सांप


घर के अंदर खूंटी पर टंगा था ‌बैग, परिवार में कोहराम

जौनपुर (पूसं) । घर के अंदर खूंटी पर टंगे स्कूली बैग में छिपे सांप के काटने से जौनपुर जिले के सरायख्वाजा क्षेत्र के हड़ही गांव एक छात्र  की मौत हो गई। मृतक सहकारी इंटर कालेज में 11वीं का छात्र था। छात्र की  मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 हड़ही गांव निवासी गांव निवासी गुड्डू बिंद (18) पुत्र, आकाश कुमार बिंद शुक्रवार की सुबह वह अपने छोटे भाई को स्कूल भेजने के लिए खूंटी पर टंगे बैग को उतारने गया। इस दौरान बैग उसके हाथ से गिर गया। स्कूल बैग में एक सांप छिपकर बैठा था। बैग जमीन पर गिरते ही सांप बाहर आया गुड्डू के पैर पर काट लिया। और वहां से भाग गया। सांप के काटने के बाद घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन गुड्डू को लेकर परिवार के लोग जिला अस्पताल भागे। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद उसे आजमगढ़ स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। जहां  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गुड्डू बिंद पढ़ाई में होशियार था। उसके निधन की खबर से सहकारी इंटर कॉलेज समेत पूरे गांव में मातम पसरा है। इसी क्रम में एक अन्य घटना में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के साढापुर गांव निवासी राम आसरे निषाद की पुत्री बबिता (13) को गुरुवार रात सोते समय किसी विषैले जंतु ने डंस लिया। दर्द होने पर आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी बदलापुर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं