सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgah: दर्दनाक हादसाः जनरथ बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो की मौत

बस में फंसी बाइक को लोगों ने काटकर निकाला

                बस में फंसे एक युवक को घसीटता ले गया दो सौ मीटर दूर
                  रौनापार के पिपरही रॉयल धर्मकांटा के पास की घटना
                        बस चालक की दरिंदगी से हर कोई था दंग
                   घटना स्थल से जीयनपुर तक घसीटता ले गया बाइक

आजमगढ़। रौनापार थाना के पिपरही रॉयल धर्मकांटा के पास बुधवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक जनरथ बस की चपेट में आ गए। दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक युवक जनरथ में फंस गया और दो सौ मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। बस चालक यहीं नहीं रूका वह बस में फंसी बाइक को घसीटता हुआ जीयनपुर तक चला गया। जहां पुलिस ने रोककर बस से बड़ी ‌मशक्कत के बाद बाइक निकलवाया। ड्राइवर की दरिंदगी को देख हर कोई चकित था। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

रौनापार थाना के पिपरही रॉयल धर्मकांटा के पास बुधवार की शाम को दोहरीघाट की तरफ से आ रही जनरथ और आजमगढ़ की तरफ से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। दोहरीघाट की तरफ से आ रही जनरथ बस व लाटघाट की तरफ से आ रहे बाइक सवार चपेट में आ गए। जिसमें मौके पर ही दोनोें युवकों की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक बस में फंस गया, चालक बस को लेकर भागने लगा और युवक को घसीटता हुआ लगभग 200 मीटर दूर तक गय और युवक की मौत हो गई। साथ ही युवक का शव भी बस से छुट गया। इसके बाद भी बस चालक नहीं रूका वह बस को तेजी से भगाता हुआ निकल गया। उधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची प‌ुलिस ने युवकों के शव को पीएम को भेजने की व्यवस्था करते हुए घटना की सूचना जीयनपुर थाने पर दी। उधर बस में फंसी बाइक को घसीटता हुआ बस चालक जीयनपुर पहुंचा तो पुलिस ने बस को वहीं रोका और बड़ी मशक्कत के बाद ‌बाइक को बस से निकलवाया। पुलिस ने बताया कि मृत युवक शिबू यादव 35 पुत्र देवचंद मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना के खुशामदपुर का निवासी था। जबकि दूसरे युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।प‌ुलिस ने बताया कि बस में बाइक फसी थी, बस चालक बाइक को घसीटता हुआ घटना स्थल से 12 किलोमीटर दूर जीयनपुर तक लाया। बस चालक की दरिंदगी को देख हर कोई दंग था। लोगों का कहना था कि पूरे रास्ते बाइक को घसीटता लोग देख रहे थे और शोर मचा रहे थे, लेकिन ड्राइवर नहीं रूका। जीयनपुर में पुलिस ने बस को रूकवाया और बड़ी मशक्कत से मोटरसाइकिल को बस से निकाला गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं