सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

बिहारः बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 20 की मौत,

मौसम विभाग ने मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर जारी किया अलर्ट

बिहार। बारिश के दौरान वज्रपात आफत बनकर सामने आ रहा है। बिहार के सात जिलों में सोमवार की देर शाम बिजली गिरने से 20 की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी पटना समेत बिहार के सभी जिलों के एक से दो स्थानों पर हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही वज्रपात की भी संभावना जताई है।
 बिहार में वज्रपात से कैमूर में सात, भोजपुर में चार, पटना में चार, जहानाबाद में एक, रोहतास में एक, औरंगाबाद में एक, अरवल में एक तथा सिवान में एक की मौत हुई है। बताते चलें कि सोमवार को बारिश के दौरान वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में प्रदेश में सात लोगों की मौत हो गई थी। आकाशीय बिजली का शिकार होने वाले में तीन महिलाएं भी शामिल थीं। भोजपुर जिले में सहार थाना क्षेत्र के ननौर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी जबकि, तीन अन्य घायल हो गईं। उधर, कैमूर जिले के भभुआ, सोनहन व चैनपुर थाना क्षेत्र के क्रमश: रामपुर, महुअत व परसियां गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के खुदवां थाना क्षेत्र के पंचहरा गांव निवासी सुदर्शन शर्मा के पुत्र अरविंद सिंह उर्फ अर्जुन की जान भी वज्रपात की चपेट में आने से चली गई थी। वहीं, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रोहतास के तिलौथू थाना के बाराडीह गांव के खेत में एक महिला मजदूर की मौत हो गई थी। इसी तरह कोचस के गारा में एक ही परिवार की पांच महिलाएं सहित छह लोग जख्मी हो गए थे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं