सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Lucknow: बहराइच में मस्जिद की छत गिरने से दो की मौत

छह घायल, नमाज पढ़ने के दौरान हुआ हादसा

बहराईच। मस्जिद की छत का एक हिस्सा गिरने से जुमे की नमाज पढ़ रहे दो नमाजियों की जहां मौत हो गई। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपरा में भर्ती कराया गया। जहां चार की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में मृृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। मामला बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत जूड़ा के खैरीपुरवा की है। 

 जूड़ा ग्राम पंचायत के खैरीपुरवा में बनी मस्जिद काफी पुरानी थी। जिसका वर्तमान में मरम्मतर का कार्य चल र हा था। मस्जिद में नमाज पढ़ा रहे मौलवी मुहम्मद नसीम ने बताया कि पुरानी मस्जिद को शहीद कर नया निर्माण किया जा रहा था। इसमें छत का कुछ हिस्सा गिराने से बचा हुआ था। शुक्रवार को लोग बची हुई छत के नीचे बैठकर नमाज पढ़ रहे थे। इसी दौरान मस्जिद की छत का टुकड़ा अचानक नीचे गिर गया, जिससे नमाज पढ़ रहे सभी लोग उसमें दब गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मलबा हटाना शुरू किया। मलबे के नीचे दबने से 52 वर्षीय मुलीम की मौके पर मौत हो गई, जबकि 28 वर्षीय इरशाद अली ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दमतोड़ दिया। जबकि घायलों में इसराइल 30, 40 वर्षीय मुस्लिम, 30 वर्षीय अनवर उर्फ बित्ता, 22 वर्षीय नफीस, 50 वर्षीय निसार, 60 वर्षीय गोबरे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी अजीत परेश, पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर राजीव कुमार सिसौदिया व कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया। अनवर, इशरत, मुस्लिम, नफीस को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई सलीम की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं