सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lucknow: 24 घंटों में लखनऊ में मिले कोरोना के 69 मरीज

90 दिन बाद कोरोना के मामलों में बड़ी उछाल 

लखनऊ। कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने लगी है। रविवार को संक्रमित मरीजों की संख्या 69 पहुंच गई। जिसमें 37 पुरूष एवं 32 महिला संक्रमित पाये गये। कुल 34 व्यक्ति कोरोना से स्वास्थ्य हुए हैं। पॉजिटिव मरीजों में सबसे अधिक मरीज चिनहट-सरोजनीनगर में संक्रमित मिले हैं। इन दोनों इलाकों में 23 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इसके बाद इंदिरानगर में चार संक्रमित मिले हैं।

अलीगंज में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एनके रोड में तीन लोग संक्रमित मिले। जबकि सिल्वर जुबली में छह और आलमबाग में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोहनलालगंज, गोसाईगंज व रेडक्रास में तीन-तीन व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। कान्टैक्ट ट्रेसिंग में छह लोग संक्रमित मिले। यात्रा से लौटे तीन लोग बीमार पाए गए। कोरोना को लेकर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच की जा रही है। वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में अधिक सावधान रहने की जरूरत है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें। उन्होंने बताया कि जून की शुरुआत से ही मामले बढ़ते जा रहे हैं इसलिए सतर्कता बरतने की जरूरत है किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं