सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lucknow: प्रदेश के 15 आईपीएस का तबादला

 

मऊ सहित पांच जिलों के एसपी बदले

अमरेंद्र बने अयोध्या जोन के डीआईजी

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की देर रात 15 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। जिसमें सीतापुर, मऊ, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर जिलों के एसपी शामिल हैं।वहीं अमरेंद्र प्रसाद सिंह को अयोध्या जोन का डीआईजी बनाया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सुभाष चंद्र दुबे का लखनऊ ट्रांसफर किया गया है। उन्हें यहां पुलिस महा निरीक्षक यातायात निदेशालय में तैनात किया गया है। वहीं, अयोध्या जोन के आईजी कविंद्र प्रताप सिंह का लखनऊ पीएसी मुख्यालय में ट्रांसफर किया गया है। आईपीएस एसके भगत को चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण मुख्यालय लखनऊ में तैनात किया गया है। आईपीएस राकेश प्रकाश सिंह को सीतापुर से मीर्जापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाकर भेजा है। कविंद्र प्रताप सिंह की जगह अमरेंद्र प्रसाद सिंह को अयोध्या जोन के डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में नए पुलिस कप्तान तैनात किए गए हैं। सुल्तानपुर के एसपी रहे विपिन कुमार मिश्रा को डीआईजी पद पर प्रमोट किया गया है। उनकी तैनाती चित्रकूट धाम पर डीआईजी के पद पर की गई है। लखनऊ में डीसीपी वेस्ट के पद पर तैनात 2012 बैच के आईपीएस सोमेन वर्मा को सुल्तानपुर का एसपी बनाया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बुलंदशहर एसएसपी से डीआईजी पद पर प्रमोट हुए संतोष कुमार सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात किया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं