सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

बलिया: फंदे से लटका मिला महिला का शव


हत्या, आत्महत्या के बीच उलझा मामला

बलिया। चंद्रवार दुगौली गांव में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला। पुलिस जांच कर रही है। मामला हत्या या आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। घुरन चौहान रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहता है। घर पर उसकी पत्नी चांदनी के अलावा सास, ससुर व पुत्र धीरज व पुत्री सृष्टि रहते हैं। रात में धीरज जब कमरे में गया तो मां को फांसी के फंदे पर लटकता देख रोने-चिल्लाने लगा। शोर सुनकर पहुंचे घर वाले व ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा। चांदनी के पिता लक्ष्मण चौहान व अन्य स्वजन मौके पर पहुंच गए और हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष नगरा देवेंद्रनाथ दूबे ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं