सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: निरहुआ ने हनुमान मंदिर में टेका मत्था


आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव के लिए सभी दल पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। शनिवार को भोजपुरी स्टार निरहुआ ने रानी की सराय कस्बा में लोगों से संपर्क किया। इस दौरान निरहुआ रानी पोखरा पर गए, वहां हनुमान मंदिर में मत्था टेका। इसके बाद वे पटेल नगर भी गए। जहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि चुनाव में जीत के बाद क्षेत्र में विकास और तरक्की के लिए काम किया जाएगा। जिले के युवाओं को रोजगार मुहैया कराएंगे।  कहा कि इस बार आजमगढ़ के लोग विपक्ष का साथ नहीं देंगे, बल्कि सरकार के साथ रहेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि, आप लोग दो2 वर्ष सरकार के साथ रहिए। अगर आपको कोई कमी लगे तो अगली बार बदल दीजिएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझे बाहरी कहकर जनता से समर्थन मांग रहे हैं, उन्हें बता दूं कि मैं बगल का ही हू और जिले में ही रहूंगा। लेकिन इस तरह की बेकार की बातें न कर जिले का विकास पर बात होनी चाहिए। इस बार आजमगढ़ के लोग विपक्ष का साथ नहीं, सरकार के साथ रहेंगे। इस दौरान अखिलेश मिश्र गुड्डु, अजय सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

सर्वाधिक पढ़ीं गईं