सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: हाईटेंशन तार टूटने से कई बाइक जली, बाल-बाल बचे लोग

विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा, दूबारा चालू कर दी आपूर्ति 

आजमगढ़। सगड़ी तहसील के मुख्य गेट के सामने गुरुवार को हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से खड़ी दो बाइकों में आग लग गई। बगल मे दुकान पर बैठे दर्जनों लोग बाल-बाल बच गए। पास के चाय की दुकान में भाग कर लोगों ने अपनी जान बचाई। मौके पर उपस्थित लोगों ने विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर के एसडीओ और जेई को सूचना दी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के लोगों ने बिजली बंद कर दी। लेकिन कुछ देर बाद ही फिर बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। जिसके चलते दो बाइक में आग लग गई। 
गुरुवार को दोपहर सगड़ी तहसील मुख्यालय गेट के ठीक सामने हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया। सूचना के बाद  विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। लेकिन कुछ ही देर बाद  बिजली विभाग की लापरवाही के चलते दोबारा विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। जिसके चलते  आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते राजेंद्र मौर्य और तेज प्रताप श्रीवास्तव की बाइक चपेट आ गई। बाइक धूं-धूं कर जलने लगी। बाइकों में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। चाय की दुकान पर बैठे दर्जनों लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना देने के बाद बिजली विभाग ने लाइन को बंद कर दी लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिजली अचानक चालू कर दी। जिससे दोनों बाइको में दोबारा आग लग गई। दुकानदार राजेश मोदनवाल ने बताया कि कई बार घटना हो चुकी है। दर्जनों बंदर चपेट में आकर मर चुके हैं। बिजली विभाग के लोगों ने जाली लगाने का आश्वासन दिया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं