सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: कन्हैया की हत्या के विरोध में बजरंगदल का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

कन्हैया के हत्यारों मृत्युदंड और राजस्थान में राष्ट्रपति शासन की मांग

राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा, परिवार को मुआवजे की मांग

आजमगढ़। उदयपुर में दिनदहाड़े हिंदू युवक की नशृंस हत्या के विरोध में बजरंग दल आर्यमगढ़ में भारी गुस्सा है।  गुरूवार को आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। गहलोत सरकार को बर्खास्त करने सहित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।  

 जिला संयोजक शशांक तिवारी ने कहाकि उदयपुर में बेखौफ जिहादियों द्वारा कन्हैया लाल के दुकान में घुसकर उनकी गला रेत कर हत्या करते हुए न सिर्फ वीडियो जारी किया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देकर देश की संंप्रभुता को भी खुली चुनौती दी है। इस प्रकार की घटना से संपूर्ण राष्ट्र का हिंदू समाज आहत हुआ है। कहा कि गहलौत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार हिंदू समाज के लिए आंतक का पर्याय बन चुकी है। इसलिए अविलंब राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और सरकार को बर्खास्त किया जाए।  उन्होंने राज्यपाल से कन्हैया लाल हत्याकांड की सीबीआई जांच कराकर हत्यारों को मृत्युदंड देने की मांग की। मृतक के परिजनों को पांच करोड़ रूपए मुआवजा राशि देने की भी मांग की। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, विभाग संयोजक कुंवर गजेन्द्र, जिलामंत्री गौरव रघुवंशी, संतोष गुप्ता, प्रशांत सिंह, उत्कर्ष राजन गुप्ता, अरविन्द अग्रवाल, अरविन्द मोदनवाल, हिमांशु राज, मुनीब गुप्ता, गिरीश पांडेय,सूरज निषाद, अभि निषाद, किशन, मकरघ्वज यादव,शंकर यादव,सुरेश यादव,प्रदीप सिंह, सूरज पांडेय,सुधाकर वर्मा, संजीव, श्याम, पंकज शर्मा, गौरव पाडेय, गौतम आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं