सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Azamgarh: बस के धक्के से घायल युवक की मौत, एक गंभीर


शादी समारोह में शामिल होने से बाइक से जा रहे थे युवक 

पुलिस ने पंचनामा बना शव पीएम को भेजा

पिता ने दी बस चालक के खिलाफ तहरीर

आजमगढ़। मेहनगर थाना के कटहन गांव की पुलिया के पास बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। सगे-संबंधियों को घटना की जानकारी होने सभी मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।

  तरवां थाने के मुरारपुर गांव निवासी बलिराम 22 पुत्र हरकेश और उसका एक साथी सिंहपुर चौके के पास स्थित रामपुर गांव में अपने ‌रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस बीच रात लगभग नौ बजे सिंहपुर पुलिस चौकी से एक किमी पहल कटहन गांव के पास पुल पर पीछे से आ रही अनियंत्रित बस ने धक्का मार दिया। इस घटना में तरवां थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी बलिराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर सवार उसके साथ को गंभीर चोटे आई। उधर घटना की जानकारी होने पर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और प‌ुलिस को सूचना देने के साथ घायल दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शादी हो चुकी थी, उसकी एक पुत्री है। वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल  है। मृतक के पिता हरिकेश राम पुत्र गोलई ने अज्ञात वाहन और चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं