सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: ठगों ने धन दोगुना करने के नाम पर महिला से लूटे साढ़े सत्रह लाख


पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी

महिला की हालत गंभीर, अस्पताल मेें चल रहा उपचार

आजमगढ़। रानी की सराय कस्बे में सोमवार की दोपहर 12 बजे बीमारी ठीक करने और धन दोगुना करने के बहाने ठग महिला से साढ़े 17 लाख लेकर फरार हो गए। जब इसकी सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सीसी टीवी फूटेज के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं लूट की शिकार महिला की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बा के राजा गली निवासी हसीबुल पत्नी मुमताज के बड़ा पुत्र इम्तियाज जनसेवा केंद्र का संचालन व वेस्टर्न यूनियन का काम करते हैं। हसीबुल व उनके छोटे बेटे अक्सर बीमार रहते हैं। सोमवार की दोपहर हसीबुल अपने लिए दवा लेने के लिए कस्बे में जा रही थीं। इसी बीच कुछ लोग उसको रोककर बातचीत करने लगे। उक्त लोगों महिला से कहा कि तुम्हारे घर में लोगों को बहुत समस्याएं हैं, अक्सर सभी बीमार रहते हो। महिला उनकी बातें सुनकर उन पर भरोसा कर लिया। दोनों ने उससे कहा कि हम दुआ कर देंगे तो तुम्हारे घर की सारी बला दूर हो जाएगी। साथ ही कमाई में बरक्कत होगी। फिर दोनों महिला के साथ उसके घर पहुंचे और घर में रखे रुपयों को लाने को कहा। कहा कि  दुआ करने के बाद घर में रख देना। उसके बाद उसने 17.50 लाख रुपये लाकर दे दिया। हाथ में रुपये से भरा झोला लेने के साथ वाहन सवार फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला को खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ तो बड़े बेटे को जानकारी दी। परिवार को घटना की जानकारी हुई तो इसकी सूचना  पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।  के सहारे जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद से महिला की हालत खराब है, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं