सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: एक राष्ट्र व एक ध्वज के लिए जीवन पर्यंत मुखर्जी ने किया संघर्षः गौरव सिंह

 

पौधे लगाकर मनाया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस 

माहुल। नगर पंचायत माहुल स्थित श्री रामलीला मैदान में गुरुवार को मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह की अध्यक्षता में श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के भाजपाइयों ने बरगद, पाकड़, आम सहित कुल 25पौधे लगाए।

 गौरव सिंह ने मुखर्जी जी के जीवन पर प्रकाश डालत हुए कहा की श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी जनसंघ के संस्थापक के साथ ही साथ राष्ट्र और राष्ट्रीयता के अद्भुत मिसाल थे। उन्होंने एक राष्ट्र और एक ध्वज के लिए जीवन पर्यंत लड़ते रहे। आज हम जो भी हैं उन्ही की देन है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आंशु ने कहा कि इस अवसर पर पौधरोपण ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। क्योंकि जिंदा रहने के पर्यावरण को संतुलित रखना जरूरी है। इसलिए सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण कर आने वाली संतति की चिंता करनी चाहिए। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपनी चिंता न करते हुए देश के लिए बलिदान हो गए। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से हमें सीख लेना चाहिए। इस अवसर पर सुजीत कुमार जायसवाल आंसू, हरिकेश गुप्ता, धरणीधर पांडेय, रजनीश पांडेय, अभिषेक गुप्ता राजन, अजय श्रीवास्तव, राणा शर्मा, महंगू प्रजापति आदि मौजूद रहे।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं