सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: डीजे पर डांस को लेकर दुल्हन के पिता और घरातियों को बरातियों ने पीटा, मौत

तीन घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार
एक नामजद सहित छह अज्ञात पर मुकदमा 

अमेठी। पूरे लोधन बहादुर गांव में सोमवार की रात द्वारपूजा के दौरान डीजे पर डांस को लेकर घराती व बराती भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में लड़की के पिता सहित चार घरातियों को बरातियों ने जमकर पीटा। इस घटना में घायल रामदेव की मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर एक नामजद सहित छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पूरे लोधन गांव के रामकुमार ने अपनी बेटी की शादी करीडीह गांव में तय की थी। वहीं से बरात आई थी। चाय नाश्ता करने के बाद बराती द्वारचार के लिए घर पर पहुंचे। बरात आने तक राम कुमार के घर पर खुशी का माहौल था। द्वारचार के समय सबकुछ गम में बदल गया। इस दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। बचाव करने गए राम कुमार, रामदेव, राकेश व पप्पू को बरातियों ने इतना पीटा कि वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिसबल के साथ रात करीब एक बजे मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल रायबरेली भेजवाया। जहां मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान रामदेव निवासी जमालपुर हुरैया थाना नसीराबाद की मौत हो गई। जबकि तीन जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। किसी तरह शादी की रश्में पूरी कराई गईं। पुलिस की मौजूदगी में लड़की की विदाई की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपित अर्जुन निवासी करीडीह जगदीशपुर समेत छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछतांछ की जा रही है। जल्द ही आरोपित जेल भेजे जाएंगे।

दो बेटी व एक बेटा छोड़ गए रामदेव

कौन जानता था कि साेमवार की रात रामदेव अपने परिवार से सदा के लिए बिछुड़ जाएंगे। वह परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए थे। अनीता ने बताया कि उसकी दीदी पहले से आई हैं। जीजा रामदेव परिवार के अन्य लोगों के साथ सोमवार को आए।वह नम आंखों से कहती है कि दीदी के दो बेटियां नंदनी व संजनी और एक बेटा तीन साल का रमन है। अब इस परिवार का पालनहार कौन होगा।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं