सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: गुमकोठी मेंं चला बुलडोजर, प्रशासन ने चकमार्ग पर बने मकान को ढहवाया

 

गांव में बुलडोजर के साथ प्रशासनिक अमले के पहुंचने पर मचा हड़कंप

माहुल। उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेशानुसार शनिवार को उपजिपाधिकारी फूलपुर ज्ञान चंद गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने गुमकोठी गांव के चकमार्ग पर बने मकान और अन्य अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटवा दिया। 

बता दें कि गुमकोठी गांव निवासी सभाजीत यादव ने उच्च न्यायालय प्रयागराज में वाद दायर कर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ चकमार्ग और नाली पर अवैध अतिक्रमण कर मकान आदि का निर्माण कर आम रास्ते को अवरुद्ध करने की शिकायत की थी। जिसमें उच्च न्यायालय ने 31 मई 2022को आदेश पारित किया कि उपजिलाधिकारी फूलपुर एक माह के अंदर चकमार्ग और नाली पर अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए न्यायालय को सूचित करें। आदेश के अनुपालन में शनिवार को उपजिलाधिकारी फूलपुर ज्ञानचंद गुप्ता और तहसीलदार संजय कुमार कुशवाहा राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। चकमार्ग में बने रामकरन यादव पुत्र बेचई के पक्के मकान, सतिराम यादव पुत्र सोचई की बांस की कोट और सुगना सहित अन्य लोगों के अवैध कब्जे को हटवाया। गांव में जैसे ही बुलडोजर लेकर प्रशासनिक अमला पहुंचा हड़कंप मच गया। प्रशासन की यह कार्यवाही दिन में दो बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चला। इस मौके पर चौकी प्रभारी माहुल धीरेंद्र बहादुर सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल रविंद्र यादव के साथ एक दर्जन से अधिक राजस्व कर्मी व पुलिस बल मौजूद थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं