सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: उदयपुर कांड को लेकर महाराणा प्रताप सेना सड़क पर

इस्लामिक कट्टरता और आतंकवाद का फूंका प्रतिकात्मक पुतला

आजमगढ़। उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के विरोध में महाराणा प्रताप सेना के सेना प्रमुख बिजेन्द्र सिंह के अगुवाई में गुरूवार को इस्लामिक कट्टरता, आंतकवाद का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर निरकुंश राजस्थान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। 

महाराणा प्रताप सेना प्रमुख बिजेन्द्र सिंह ने कहाकि देश के कई प्रांतों में इस्लामिक कट्टरता को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है, दुर्भाग्य है कि यह काम सरकार विशेष द्वारा छूट प्रदान कर किया जा रहा है। जिसके कारण आराजक तत्वों का हौसला बुंलद है और उनके द्वारा सुनियोजित घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसी के चलते वर्ग विशेष से संबंध रखने वाले दो युवाओं द्वारा कन्हैया लाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी गईं। इन दोनों को फांसी की सजा दी जाए ताकि ऐसी जघन्य घटना को अंजाम देने वाले या ऐसी मानसिकता रखने वाले लोगों के लिए यह नजीर बन सकें। विजेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा पूरे मामले में जब आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई तो केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया। किसी भी संगठन और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की संलिप्तता की गहन जांच की जाएगी।  प्रदेश प्रभारी अनिल सिंह ने सरकार से मांग किया कि ऐसे मानसिकता वालों को अब चिन्हित करने का समय आ गया है, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही महाराणा प्रताप सेना के प्रमुख ने मृतक के आश्रितों को एक करोड़ रूपया मुआवजा व परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी व हत्यारों को अविलम्ब फांसी की सजा दिए जाने की मांग किया है। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, सुरेन्द्र कुमार यादव, नरेन्द्र सिंह, शिवम सिंह, संजय सिंह, जवाहर सिंह, पवन नाथ चौहान, सुरेश सिंह, चन्द्रभान सिंह, संजीव सिंह, राजीव रंजन सिंह, दीनानाथ सिंह, अरूण सिंह साधु, अमन सिंह, भाला सिंह, महेन्द्र सिंह, मनोज सिह, जय सिंह, अजय सिंह, दिनेश खंडेलिया, अमित गुप्ता, दीपांकर सिंह सहित भारी संख्या सेना सदस्य मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं