सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: ड्रोन से घरों की छतों का निरीक्षण कर रखी ईंटों को हटवाया


15 लोगों को जारी किया कारण बताओं नोटिस

डीएम और एसपी ने मुबारकपुर थाने में की बैठक

आजमग़ढ़। प्रदेश में आए दिन हो रहे बवाल और दंगों से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इस क्रम में बुधवार को जिले के मुबारकपुर क्षेत्र में पुलिस ने ड्रोन से निरीक्षण के बाद लोगों के घरों की छत पर रखे ईंट आदि को हटवाया। स‌ाथ ही 15 लोगों के कारण बताओं नोटिस जारी की। वहीं डीएम और एसपी ने मुबारकपुर थाना परिसर में बैठक कर समीक्षा बैठक कर दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया। मुबारकपुर थाने की पुलिस ने रात को ही ड्रोन कैमरे से मुबारकपुर के मदरसों सहित घरों को चिन्हित करते हुए थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह,चौकी प्रभारी राजीव सिंह ने बुधवार को पैरामिलेट्री फोर्स व सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मोहल्ला पुरासोफी, पुरा दुल्हन स्थित हुसैनी मस्जिद, बाबुलईल्म सहित दर्जनों लोगों के निजी घरों और छतों पर रखे ईंटों को हटवाने के साथ ही 15 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है कि यह ईंट पत्थर किस उद्देश्य से रखा गया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने साफ़ शब्दों में कहा कि अगर आपके द्वारा सन्तोष जनक उत्तर नहीं मिला तो आप पर कार्यवाही होने से कोई रोक नहीं सकता। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में चल रहे सांप्रदायिक अस्थिरता के दृष्टिगत देखते बुधवार को मुबारकपुर के विभिन्न मदरसों सहित आसपास के घरों से ईट व पत्थर हटवाए गए। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी को टालकर माहौल नियंत्रण में रखा जा सके। मस्जिद व मदरसों के आसपास की गलियों से भी ईंट-पत्थर हटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के उलमाओं से भी बातचीत करके क्षेत्र में शांति व सौहार्द, भाईचारा बनाए रखने की अपील किया जा रहा है।

मदरसों में पढने वाले छात्रों की पुलिस खंगाल रही कुंडली

आजमगढ़। मुबारकपुर कस्बे के मदरसों में पढने वाले छात्रों की कुंडली खंगालने के लिए अब पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया की कुल छह मदरसों के छात्रावासों जिनमें दस हजार छात्र वर्तमान में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। क्षेत्र के बाहरी शिक्षकों सहित ग्यारह हजार पंजीकृत छात्रों की भी सूची खंगाली जा रही है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कहां और किस प्रदेश के छात्र यहां पर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनकी गतिविधियों को फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप ग्रुप, चैटिंग को सर्विलांस सेल के माध्यम से जानकारी जुटाने का कार्य किया जा रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं