सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: नाली निर्माण रोकने वाले पर कार्यवाही की मांग

 

बूढ़नपुर तहसील में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

आजमगढ़। जलनिकासी की समस्या के निराकरण की मांग को लेकर गुरूवार को अहरौला ब्लाक के सुलतानीपुर ग्राम पंचायत के मेहदवारा मौजा के ग्रामीणों ने बूढ़नपुर तहसील पर प्रदर्शन किया।

 प्रदर्शन कर रहे कमली, सुरेश, मुनिता, सुमित्रा, बिंदुमति, उर्मिला, पप्पू, हरिश्चंद्र यादव आदि ने कहा कि जलनिकासी के लिए प्रधान द्वारा ग्राम सभा में नाली का निर्माण कराया जा रहा है। 170 मीटर नाली का निर्माण हो चुका है, 20 मीटर नाली का निर्माण करना है। गांव के कुछ लोगों ने सरकारी नाली निर्माण का कार्य रोका दिया है। जिसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की गई। बावजूद इसके नाली के निर्माण शुरू नहीं हो सका। पुनः उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर ज्ञापन सौंपा गया। जिसपर एसडीएम ने राजस्व टीम और थानाध्यक्ष को निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने काआदेश दिया। लकिन अधिकारी एसडीएम के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनारायण ने बताया कि इससे ग्रामीणों में काफी असंतोष है। उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि राजस्व टीम व पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है जिससे शीघ्र ही नाली का निर्माण कराया जा सके जो भी ग्रामीण नाली निर्माण रोक रहे हैं उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं