सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: क्रिकेट खिलाड़ी शुभम का आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में चयन

 

एकेडमी के संचालक और कोच ने शुभम का किया स्वागत

आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील के कोयलसा स्थित डा. ओंकार सिंह मेमोरियल क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी शुभम यादव का अंडर 15 के लिए आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में चयन हुआ है। इससे पूरे क्षेत्र सहित परिवार में हर्ष व्याप्त है। शुभम को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

शनिवार को डा. ओंकार सिंह मेमोरियल क्रिकेट एकेडमी कोयलसा के क्रिकेट कोच भूपेंद्रवीर सिंह व संचालक विनीत जायसवाल ने खिलाड़ी शिवम का फूलमालाओं से स्वागत किया। भूपेंद्र वीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस जरूरत है उन्हें एक अच्छी तालीम की। मात्र पांच महीने में शिवम ने यूपी में अंडर 15 में अपना सिलेक्शन पाकर इस एकेडमी और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। एकेडमी के संचालक समाज सेवी विनीत जयसवाल ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि मेरा सपना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे अपनी प्रतिभा को पहचाने और खेल के माध्यम से अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें खेल में अपार संभावनाएं हैं। खिलाड़ी शुभम यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच भूपेंद्र वीर सिंह को और माता पिता को दिया। कहा कि मेरा सपना है कि  महेंद्र सिंह धोनी की तरह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलें और देश का नाम रौशन करें। वहीं दूसरी तरफ छितौनी गांव में शुभम के पिता राजेश कुमार यादव को भी बधाई देने वालों का तांता लगा है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं