सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शादी के लिए दबाव बनाने को युवती चढ़ी पानी की टंकी पर

पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से युवती को उतारा

आजमगढ़। बिंद्राबाजार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो के पहीलेपुर बस्ती की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती शनिवार को पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गई और जान देने की धमकी देने लगी। पूछने पर बताया कि उसकी शादी मनमुताबिक नहीं की जा रही है।

युवती अपने परिवार पर विवाह का दबाव बनाने के लिए मां अगवानी के स्थान के पीछे बड़े पोखरे पर बनी पानी की टंकी पर शनिवार की दोपहर किसी समय चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में युवती को गांव के ही कुछ लोगों ने पानी की टंकी पर चढ़ते हुए देखा तो अगल-बगल के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और युवती से पूछताछ कर उसे मनाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से युवती को किसी तरह मना कर नीचे आने के लिए कहा गया और उसे बार-बार उसकी मां द्वारा उसकी सारी मांगे माने जाने का आश्‍वासन भी दिया गया। मां के द्वारा उसकी सारी बात मानने का आश्‍वासन किया गया और जैसे ही वह पानी की टंकी की ऊंचाई से नीचे की ओर उतरना शुरू की कि तभी वह बीच रास्‍ते में ही ऊंचाई से नीचे की ओर देखकर बीच रास्ते में ही वह बेहोश हो गई। इसी बीच डायल हंड्रेड के सिपाही और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर युवती को उठाकर नीचे लाए और उसे पानी का छींटा मारा गया तब जाकर होश में आ सकी। वहीं इस दौरान प्रकरण की जानकारी होने के बाद देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामला आग की तरफ चारों तरफ फैल गया तो लोगों का हुजूम हटाने के लिए पुलिस को मशक्‍कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर गंभीरपुर फोर्स एसआइ बंसराज सिंह और थानाध्यक्ष गंभीरपुर रामप्रसाद बिंद भी पहुंच गए। लड़की और उसकी मां को न्याय दिलाने की बात पुलिसकर्मियों द्वारा कही गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं