सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पूर्वांचल में अपार संभावनाएं, युवाओं को निखारना कैंप का उद्देश्यःसूरज


अंतर्राष्ट्रीय पेंचक सिलाट खिलाड़ी सूरज ने किया कैंप का शुभारंभ

प्रदेश टीम के कोच ज्ञानेंद्र चौहान युवाओं को दे रहे ट्रेनिंग

पांच दिवसीय पेंचक सिलाट खेल के टेक्निकल ट्रेनिंग कैंप

आजमगढ़। पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ आज़मगढ़ की ओर से नगर के रैदोपुर स्थित टाइनी टाटस स्कूल में पांच दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय पेंचक सिलाट खिलाड़ी व पेंचक सिलाट खेल संघ उत्तर प्रदेश के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वांचल में खेलों को लेकर अपार संभावनांए हैं। इस पांच दिवसीय टेक्निकल ट्रेनिंग कैंप के माध्यम से आज़मगढ़, मऊ, जौनपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, आगरा, लखनऊ के खिलाड़ियों को आवासीय व्यवस्था देकर तकनीकी रूप से सभी मापदंडों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। ताकि पूर्वांचल के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रदेश का नाम रोशन करें। कैंप में प्रशिक्षक के रूप में उत्तर प्रदेश टीम के कोच ज्ञानेंद्र चौहान मौजूद हैं, जो खेल की बारीकियों तथा विश्व चैंपियनशिप व एशियन गेम्स के नियमों के अनुसार प्रशिक्षण दे रहे हैं। पेंचक सिलाट एशियन गेम्स,पुलिस गेम्स, विश्वविद्यालय खेलों, में भी शामिल हैं तथा केंद्र सरकार के सभी नौकरियों में इसके खिलाड़ी खेल कोटे से भर्ती हो रहें है, इस खेल में युवाओं को अपार संभावनाएं है।प्रशिक्षण शिविर में दिनेश चौहान, शिवम तिवारी,गनेश कुमार गोंड, विनय कुमार प्रजापति, अभिषेक यादव सहित कई सर्टिफाइड कोच उपस्थित होकर विभिन्न जनपदों के लगभग 60 चयनीत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण कराएंगे। शुभारंभ के अवसर पर पेंचक सिलाट खेल संघ आजमगढ़ के उपाध्यक्ष नितिन गौड़, परितोष राय, संदीप सिंह सोनू,विद्याधर श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव राजीव प्रताप सिंह गप्पू, बाल कल्याण समिति आजमगढ़ के अध्यक्ष रजनीश कुमार श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, संदीप भारद्वाज, गुलशन भारद्वाज, श्रेया सिंह, सूरज यादव, विजय राय, अनुराग कुमार सहित दर्जनों खेल प्रेमी व खिलाड़ी उपस्थित रहें।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं