सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: मोबाइल पर लूडो खेल रहे बच्चे को पिता ने उतारा मौत के घाट

शव घाघरा के किनारे दफनाया
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार

आजमगढ। मोबाइल पर लूडो खेल रहे आठ वर्षीय पुत्र की पिता ने जमकर पिटाई करने के बाद कमरे में बंद कर दिया।पिटाई से घायल बालक उसी रात मौत हो गई। बच्चे की मौत से घबराए पिता ने अपने सगे-संबंधियों और मित्रों की मदद से शव को घाघरा के किनारे दफना दिया। पत्नी को यह धमकी देते हुए चुप करा दिया कि यदि किसी को इस घटना की जानकारी दी तो तुम्हें भी मौत के घाट उतार दुंगा। किसी तरह यह जानकारी दो दिन बाद मृत बच्चे के ननिहाल पहुंच गई। मृत बालक की नानी गांव के लोगों को अपनी बेटी की ससुराल पहुंची और पुलिस को सूचित किया। पुलिस की सख्ती पर पिता ने सारी कहानी बताई और नदी के किनारे से शव बरामद किया। घटना रौनापार थाना के महुला बागीचा गांव की है। हत्यारे पिता ने पुलिस को बताया कि उसका आठ वर्षीय बेटा धर्मवीर उर्फ लकी शनिवार को पशुओं को चराने ले गया था। इस दौरान वहां वह मोबाइल पर लूडो खेल रहा था। इसी बात पर उसने लकी की जमकर पिटाई की और घर ले आकर कमरे में बंद कर दिया। शनिवार की रात लगभग पौने दस बजे परिवार के अन्य सदस्यों के कहने पर उसने कमरा खोला तो लकी मृत पड़ा मिला। बालक की मौत से घबराए जितेंद्र ने बच्चे के शव को एक बोरे में रखा और पत्नी को धमकी देते हुए कहा कि यदि किसी को इसके बारे में बताया तो तुम्हें भी जान से मार दूंगा। बाद में कुछ लोगों की मदद से शव बोरे में भर कर घाघरा के किनारे दफन कर दिया। मामला शांत समझ पिता भी बेफिक्र हो गया था। लेकिन किसी ने इसकी सूचना मृत बच्चे के ननिहाल दे दी। इसके बाद सकी मऊ जिले के दोहरीघाट थाना के गौरीडीह निवासिनी नानी मुनरा देवी पत्नी सदानंद अपने गांव के कुछ लोगों को लेकर मंगलवार को बेटी के घर पहुंच गई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने सारी घटना बता दिया। पुलिस ने नदी के किनारे से शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं