सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पैरा बैडमिंटन में प्रदेश स्तर पर दो पदक जीतने वाले निलेश सम्मानित

एसडीएम फूलपुर ने जीत पर दिव्यांग निलेश को दी बधाई 

माहुल। प्रदेश स्तरीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में दो पदक जीतने पर दिव्यांग निलेश यादव को उपजिलाधिकारी फूलपुर ने सम्मानित किया। उन्होंने निलेश की सफलता पर  बधाई दी। इसी क्रम में उनके अंबारी स्थित आवास पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा है।  बताते चलें कि डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में 22 से 24 जून तक प्रदेश राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया गया था। जिसमें फूलपुर तहसील क्षेत्र के हाजीपुर अंबारी गांव निवासी दिव्यांग निलेश यादव पुरुष डबल में रजत और पुरूष सिंगल में कांस्य पदक अपने नाम किया था। घर आने पर निलेश का लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस क्रम में उपजिलाधिकारी फूलपुर ज्ञानचंद गुप्ता ने निलेश को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मनित किया। बता दें कि निलेश यादव एक हाथ से दिव्यांग हैं। निलेश जनता इंटर कालेज अंबारी में अभ्यास करते हैं। निलेश ने बताया कि यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की गई थी। यह मेरी सफलता की शुरुआत है। आगे और पदक जीतकर क्षेत्र के साथ ही जनपद का मान बढ़ाने का प्रयास करता रहूंगा। निलेश को उसकी इस सफलता पर जनहितकारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पाण्डेय, प्रधानाध्यापक राजेश यादव, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार यादव, प्रधान अमित जायसवाल, प्रधान राकेश कुमार यादव, दारा सिंह यादव, शफीक अहमद आदि ने बधाई दी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं