सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: ड्रोन से तलाशी के दौरान 25 मकानों की छतों पर मिले ईंट पत्थर

दुबारा छतों पर ईंट पत्थर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

आजमगढ़।  सरायमीर कस्बा में गुरूवार की सुबह ड्रोन से पुलिस द्वारा की गई चेक‌िंग में लगभग 25 मकानों की छतों पर ईंट-पत्थर मिले। इतनी बड़ी तादाद में छतों पर ईंट-पत्थर मिलने से प्रशासन हरकत में आ गया।  पुलिस और प्रशासन केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ सरायमीर पहुंचा और एसडीएम निजामाबाद रवि कुमार के नेतृत्व में छतों से ईंट-पत्थर हटवाए। चेतावनी दी कि दोबारा छतों पर ईंट-पत्थर नजर आए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दृष्टिगत सुबह करीब सात से 10 बजे तक प्रशासन व पुलिस के अधिकारी सरायमीर नगर पंचायत के 13 वार्डों में ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी कर रहे थे। इस दौरान 25 घरों की छतों पर ईंट-पत्थर के टुकड़े दिखाई दिए तो प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। एसडीएम तत्काल पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ चिह्नित घरों पर जा धमके। वहां पूछताछ शुरू हुई तो पता चला कि मकान निर्माण के समय बचे ईंटों को सुरक्षित छतों पर रखा गया था। बाहर रखने पर गलियों में अतिक्रमण हो जाता था। उनकी बातों का तस्दीक करने के बाद थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने कहा कि कोई भी अपने छत पर ईंट-पत्थर नहीं रखेगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं