सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: बाग में आम खा रहे युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत

 

युवक की मौत से परिजनों में कोहराम, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

माहुल। अहरौला के मखदुमपुर गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि बगल में ही  मौजूद उसके दो साथी बाल-बाल बच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे माहुल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 मृतक विवेक राजभर पुत्र रामजैस राजभर दो भाईयों में बड़ा था, उसकी एक बहन है। विवेक ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण किया था। घटना के समय वह गांव के बगीचे में अपने साथी अमित राजभर पुत्र राम किशन और चंदर पुत्र बच्चे लाल के साथ आम खाने गया था। इसी बीच गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों साथी एक आम के पेड़ के नीचे बैठ गए।  इतने में आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गई, जहां उसकी तत्काल मौत हो गई। जबकि उसके दोनो दोस्त बाल-बाल बच गए। जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को हुई, कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे लेकर माहुल के एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डाक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। विवेक की मौत से घर ही नही पूरे गांव में मातम छाया है। प्रधान मसूद अहमद द्वारा घटना की सूचना माहुल चौकी की  दी गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। माता सरिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं