सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: यूपी बोर्ड परीक्षा में बुढ़नपुर तहसील के बच्चों का दबदबा

 


रामरूप मेमोरियल इंटर कालेज के भूपेंद्र को हाईस्कूल में मिला तीसरा स्थान

आजमगढ़। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में रामरूप मोरियल इंटर कॉलेज बूढ़नपुर कोयलसा के हाईस्कूल के छात्र भूपेंद्र यादव ने 93.50 जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। भूपेंद्र की सफलता से कालेज परिवार में हर्ष है। इसी प्रकार इंटर के परीक्षा परिणाम में बुढ़नपुर तहसील के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा।  बता दें कि रामरूप मोमोरियल इंटर कॉलेज बूढ़पुर कोयलसा के छात्र ऋषभ सिंह ने इंटरमीडिएट में 87.8% अंक प्राप्त कर पुन अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। वही किसान बालिका इंटर कॉलेज एकडंगी कोयलसा की छात्रा चंचल वर्मा को जिले में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। जिन्हें 87.6% अंक प्राप्त हुआ। इसी विद्यालय की एक और छात्रा नेहा वर्मा ने 86.6% अंक प्राप्त किया। प्रबंधक डा. नरेंद्र नाथ यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि राम रूप में मोरियल के 2 छात्रों ने जिले की टॉप टेन लिस्ट में अपना स्थान हासिल किया। वही किसान बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी विद्यालय का परचम लहराने का काम किया। उन्होंने कहा कि दो साल कोविड के चलते पठन-पाठन बाधित रहा। फिर भी बच्चों ने जी तोड़ मेहनत की। परिणाम सामने है।  इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज कोयलसा की छात्रा सलोनी शर्मा ने भी 88.2% अंक प्राप्त कर अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया विद्यालय के अनुशासन अधिकारी अनुपम पांडे ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीउद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज के छात्र उत्कर्ष यादव ने भी 87.4% अंक प्राप्त कर अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया इस मौके पर अनिल यादव संजय सिंह कृपा शंकर यादव शिव कुमार यादव प्रधानाचार्य रेखा सिंह चंद्रशेखर यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं