सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दंपत्ति की हत्या कर फेकी मिली लाश, दो दिन पहले हुआ था अपहरण

अंबारी बाजार में सड़क किनारे मिली लाश, ग्रामीणों ने घेरा थाना, प्रदर्शन  

आजमगढ़। दो दिन पूर्व दवा लेने के लिए निकले दंपत्ति का अपहरण हो गया था। गुरूवार को दोनों की लाश फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार के पास स्थित जनता इंटर कालेज के सामने सड़क के किनारे मिली। दंपत्ति का शव मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

 अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी इंद्रपाल मौर्या मंगलवार को पत्नी शकुंतला के साथ बाइक से शाहगंज दवा लेने गए थे। शाम तक जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने मोबाइल पर संपर्क किया। काफी प्रयास के बाद भी जब संपर्क नहीं हुआ तो पौने नौ बजे फोन उठा तो इंद्रपाल ने परिवार के लोगों को बताया कि परेशानी में हूं। फिर फोन कट गया। परिजन अहरौला थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। तो दूसरी तरफ इंद्रपाल के भतीजे प्रदीप कुमार मौर्या ने एसपी से शिकायत की तो अहरौला पुलिस हरकत में आई और बुधवार की शाम अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ। वहीं गुरूवार को सुबह फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी बाजार स्थित जनता इंटर कालेज के सामने दिन में साढ़े ग्यारह बजे अपहृत दंपत्ति इंद्रपाल व शकुंतला का शव सड़क किनारे स्थित गड्ढे में पड़ा मिला। पास में ही उनकी बाइक भी पड़ी हुई थी। राहगीरों ने शव देखा और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। फुलवरिया बाजार के सजनी मोड़ पर उसकी बिसाता की दुकान थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।





सर्वाधिक पढ़ीं गईं