सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

 

बुआ से मिल बाइक से घर जा रहा था युवक

आजमगढ़। ठेकमा ब्लाक के सामने रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जौनपुर जिले के केराकत थाना के अमिहित गांव निवासी संजीत सरोज पुत्र सुरेंद्र सरोज रविवार की सुबह गंभीरपुर थाना के छाऊ गांव अपनी बुआ के घर आया था। रात को वह बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह रात सवा बारह बजे के करीब ठेकमा ब्लाक के सामने पहुंचा ही था कि इस दौरान तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया और वहां से फरार हो गया। इस घटना में संजीत को गंभीर चोटें आई। बाइक और कार की टक्कर की आवाज सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना पुलिस के साथ एंबुलेंस को दिया। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  मृतक के मोबाइल से उसके घर पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे संजीत के सुरेंद्र सरोज बेटे का शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे। वहीं गांव में यह खबर सुनते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं