सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पत्थर उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प

टांगी मारकर महिला की हत्या, छह घायल

आजमगढ़। जिले के छींही गांव में पक्की पैमाइश के बाद लगे पत्थर को उखाड़ने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडा और टांगी से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें एक महिला की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण शांति है। फोर्स तैनात है।  

  बिलरियागंज थाना क्षेत्र के छींही गांव में पक्की पैमाइश के बाद लगे पत्थर को उखाड़ने को लेकर मंगलवार की रात दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडा व टांगी से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें एक महिला की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं आधा दर्जन भर लोग घायल हो गए। घटना के बाबत 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

तीन माह पूर्व छींही गांव में राजस्व निरीक्षक राजेंद्र चौहान ने पक्की पैमाइश के आदेश के क्रम में मौके पर पहुंच कर पत्थर पुलिस की मौजूदगी में गड़वाया था। जिसे लेकर दो पक्षों के बीच तनाव था। मंगलवार की रात एक पक्ष के लोग पत्थर को उखाड़ने लगे। इसकी जानकारी जब दूसरे पक्ष को हुई तो दूसरे पक्ष के सिद्धार्थ व दिलावर मौके पर पहुंचे और विपक्षियों के कवायद का विरोध किया। इस दौरान रीना कुमारी (36) पत्नी राजेंद्र भी मौके पर पहुंच गई। विपक्षियों ने उस पर लाठी-डंडा व टांगी से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा राधेश्याम जैसवार (36), राजेंद्र (38), बाल किशन (27), सिद्धार्थ (21), मंजू (30), हरेंद्र प्रसाद (52), दिलावर (27) घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है। मृतका के पति राजेंद्र अध्यापक है और अभी 15 दिन पूर्व ही वह पति के साथ घर पर आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए आयी थी। मृतका दो पुत्र व दो पुत्रियों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने 10 के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसओ बिलरियागंज विजय प्रकाश ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं