सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

इंदौर: मां ने 15 दिन के मासूम को साढ़े 5 लाख में बेचा


बच्चे को बेचकर मिली रकम से खरीदा टीवी-फ्रिज, 6 गिरफ्तार
इंदौर। अपने ही 15 दिन के कलेजे को टुकड़े को साढ़े 5 लाख रुपये में बेचने वाली महिला को इंदौर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र का है।
सौदा आरोपी महिला शायना बी ने अपने पति अंतर सिंह की रजामंदी से किया था।वह लिव-इन में रह रही थी. नवजात को साढ़े पांच लाख रुपये में देवास के एक दंपति को बेचा गया था. सबको कमीशन मिलने के बाद बच्चे के माता-पिता को आधे पैसे मिले थे। उन्होंने इन पैसों से मोटरसाइकिल, टीवी, बाइक, वॉशिंग मशीन, कूलर और अन्‍य सामान खरीद लिया था।चौंकाने वाली बात यह रही कि दंपति ने जन्म लेने से पहले ही अपने होने वाले बच्चे का सौदा कर दिया था. दोनों ने दलाल लोगों की मदद से बच्चा साढ़े पांच लाख रुपये में बेचना तय किया था. लोगों में कमीशन बंटा और पति-पत्नी को लगभग आधे रुपये मिले। इस केस में कुल 8 आरोपी हैं जिनमें दो आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है. टीआई सतीश पटेल ने बताया कि पुलिस ने सारा सामान जब्‍त कर लिया है.
पुलिस अधिकारी सतीश पटेल ने बताया कि केस के बारे में सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्‍यम से जानकारी मिली थी. दीपक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया. पुलिस को आरोपी मां शायना बी ने बताया कि मेरे पेट में पल रहे बच्‍चे को लेकर उसके पति को शक था. ऐसे में पति ने उससे गर्भपात कराने को कहा था, लेकिन तब तक काफी समय निकल गया था और उसने बच्‍चे को जन्‍म दिया. इधर उसने मकान मालकिन नेहा सूर्यवंशी से बात की और कहा था कि बच्‍चे को बेच सकते हैं. इसके बाद, अलग-अलग दलालों के माध्‍यम से बच्‍चे को देवास के दंपति को बेचा गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग समेत 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें बेचने और खरीदने वाले शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और दो लोग फरार हैं. इधर बच्‍चे को खरीदने वाली लीना का कहना है कि हाल ही में उसके दो बच्‍चों की मौत हो गई थी. उसे जुड़वां बच्‍चे थे, लेकिन दोनों की मौत हो जाने से लीना बच्‍चे के लिए तरस रही थी. उसने साढ़े 5 लाख रुपये में बच्‍चा खरीदा और बीते दो महीनों से वह इस बच्‍चे को पाल रही थी. पुलिस ने आरोपी मां शायना बी, अंतर सिंह, पूजा वर्मा, नेहा वर्मा, नीलम वर्मा, नेहा सूर्यवंशी, लीना और एक नाबालिग पर केस दर्ज किया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं